सबरीमाला हादसे में 104 मरे, पोस्टमार्टम में जुटे 60 चिकित्सक

कुमिली (केरल)। केरल में शुक्रवार रात प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के समीप मची भगदड़ में अब तक 104 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। उधर,60 चिकित्सक शवों के पोस्टमार्टम में जुटे हैं। कुमिली अस्पताल में शवों के पोस्टमार्टम प्रक्रिया में 60 चिकित्सक एक साथ जुटे हुए हैं। अस्पताल घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक बार में लगभग 20 शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वालों में एक श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल है। मरने वालों में अभी तक कर्नाटक 12, तमिलनाडु के 18, आंध्र प्रदेश के छह और केरल के तीन नागरिकों की पहचान की चुकी है। इदुक्की से कांग्रेसी सांसद पी.टी. थॉमस ने कहा कि अभी तक वेंदिपेरियार अस्पताल में 71 शवों को लाया गया है और सभी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

हादसे के बाद से ही जहां चिकित्सक पोस्टमार्टम करने में व्यस्त हैं वहीं लोग अस्पताल पहुंचकर अपने निकट सम्बंधियों की तालाश कर रहे हैं। कई अन्य चिकित्सक घायलों के इलाज में लगे हुए हैं। कम से कम 60 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ था जब श्रद्धालु मकर ज्योति का दर्शन करके लौट रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक सबरीमाला मंदिर से 30 किलोमीटर दूर पुलमेदू के पास श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मची थी। यह हादसा लगभग आठ बजे रात को हुआ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई.एम. अगस्ते ने कहा, "अभी तक 43 शवों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से हैं।" राज्य के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने सुबह अस्पताल पुहंचकर घायलों का हालचाल जाना। इसाक ने कहा कि इदुक्की और कोट्टायम के निजी अस्पतालों में भर्ती कराये गए घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+