बनारस में वरूणा नदी में गिरी बस, 10 मरे
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस वरूणा नदी में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाराणासी के पुलिस उपाधीक्षक रामअर्ज ने आईएएनएस को बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। यात्रियों से भरी एक बस वरूणा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी जिसमें 10 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications