कलमाडी के सहयोगी महेंद्रू को जमानत मिली
नई दिल्ली। दिल्ली के एक न्यायालय ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अधिकारी रहे संजय महेंद्रू को शनिवार को जमानत दे दी। महेंद्रू को क्वींस बैटन रिले घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के उप महानिदेशक (विपणन) रहे महेंद्रू को पटियाला हाउस न्यायालय ने जमानत दी। महेंद्रू की गिरफ्तारी के 60 दिन बाद भी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनकेखिलाफ आरोप पत्र दायर करने में नाकाम रहने पर न्यायालय ने उन्हें जमानत दी।
ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेल समिति के पूर्व अधिकारी टी.एस. दरबारी को भी जमानत दे दी थी। एक अन्य अधिकारी एम. जयचंद्रन की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की गई है।अधिकारी राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से पहले लंदन में 29 अक्टूबर 2009 को हुए बैटन रिले समारोह के लिए दिए गए ठेके से 1.55 करोड़ रुपये के राजकोषीय नुकसान में जांच का सामना कर रहे हैं।
सीबीआई ने लंदन स्थित कम्पनी एएम फिल्मस एंड एएम कार और वैन हायर लिमिटेड को अधिक दर पर ठेके देने के सम्बंध में दो मामले दर्ज किए।सीबीआई जांच के सिलसिले में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी से पूछताछ कर चुकी है और उनके दिल्ली, पुणे और मुम्बई स्थित आवासों की तलाशी ले चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications