पटना में पुरस्कृत हुए जांबाज पुलिसकर्मी
सम्मान समारोह के पूर्व पुलिस कर्मियों ने अपने साहस के प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के अनुसार कुल 406 पुलिसकर्मियों को समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों में भारतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों, 25 सहायक पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 124 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए राज्य के पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान है। उन्होंने इसके लिए पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई की राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति में और सुधार होगा।
इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications