नीतीश कुमार की राह पर चल रहीं मायावती

जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार में चौतरफा विकास किया और फिर उसी को आधार बनाकर चुनाव लड़ा, ठीक उसी प्रकार मायावती भी चुनाव लड़ेंगी। पार्कों और सड़कों के विकास के बाद अब वो युवाओं, लड़कियों और मुसलमानों पर ध्यान देने में जुट गई हैं। वो भी ठीक वैसे ही, जैसे नीतीश ने किया।
सबसे पहले हम आपको बता दें कि बिहार चुनाव के ठीक बाद मायावती ने बसपा की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग पर चर्चा की और अपने नीतिज्ञों से उसी राह पर चलने की बात कही थी। अब समय आ गया है। मायावती का जन्मदि 15 जनवरी को है और वो इस मौके पर तीन बड़ी योजनाओं की घोषणा करने वाली हैं।
पहली योजना महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना, जिसके अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार की प्रत्येक बच्ची की पढ़ाई लिखाई के लिए सरकार एक-एक लाख रुपए देगी। इसमें सरकार का लक्ष्य 5 लाख लड़कियों को लाभान्वित करने का है। यह योजना नीतीश की साइकिल योजना जैसी है।
दूसरी योजना कांशीराम रूरल अरबन हाउसिंग डेवलपमेंट है, जिसमें प्रत्येक जिले में गरीबों के लिए तीन से चार हजार मकान बनवाए जाएंगे। और तसीरी योजना है महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम, जिसके अंतर्गत दलितों, महादलितों और पिछड़े व दलित मुसलमानों को रोजगार गारंटी कार्ड दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications