गूगल का नया मोबाइल अप्लीकेशन, 'गूगल ट्रांसलेट'
लंदन। गूगल ने एक नई मोबाइल फोन एप्लीकेशन की शुरूआत की है। इससे मोबाइल यूजर बातों का तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। 'गूगल ट्रांसलेट' अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐसी युक्तियों का इस्तेमाल करता है, जिसके जरिए अंग्रेजी का स्पेनिश में और स्पेनिश का अंग्रेजी में तुरंत अनुवाद किया जा सकता है।
यूजर को वाक्यों के बीच अनुवाद शुरू करने के लिए एक 'की' दबानी होगी और इसके साथ अनुवाद शुरू हो जाएगा। वैसे गूगल के मुताबिक अगले 18 महीने में यह सेवा बाजार में उपलब्ध होगी।'गूगल ट्रांसलेट' सबसे पहले यूजर की बातों को रिकॉर्ड करके उसे कम्पनी के सर्वर तक भेजेगा, जहां से श्रव्य अनुवाद के बाद उन्हें वापस भेजा जाता है। इस सेवा का पहला परीक्षण संस्करण 'अल्फा' केवल स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा में काम कर सकेगा लेकिन गूगल जल्द ही अन्य भाषाओं में भी ये सेवा उपलब्ध करा देगा।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इसमें इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी गूगल की नवीनतम सेवाओं में इस्तेमाल प्रौद्योगिकी जैसी ही होगी, जिसमें सूडोकू पहेलियों की तस्वीरें लेने के लिए इंटरनेट के जरिए फोन कैमरे का इस्तेमाल कर कुछ सेकंड्स में ही पहेलियों का हल निकाल लिया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications