अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के लिए ब्रॉडबैंड पहली शर्त: पित्रोदा
गांधीनगर। ज्ञान आयोग के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के सलाहकार सैम पित्रोदा ने गुरुवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र का निर्माण करना सिर्फ एक भवन बनाने जैसा नहीं है बल्कि इसमें कुछ और बातों का महत्वपूर्ण स्थान है।
वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में राज्य की इस महत्वाकांक्षी परियोजना गुजरात अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रौद्योगिकी शहर (जीआईएफटी) पर एक सत्र की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन पहलू अत्यधिक महत्वपूर्ण है: तेज गति, फाइबर नेटवर्क और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी। बिना इन तीनों पर ध्यान दिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि जीआईएफटी जैसी परियोजना के लिए पूरे भारत में सैकड़ों गीगाबाइट्स बैंडविड्थ वाले नेटवर्क की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि जीआईएफटी शहर जैसी परियोजनाओं की सफलता के लिए आम आदमी में वित्तीय सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना अनिवार्य होगा। अन्यथा यह सिर्फ एक व्यावसायिक केंद्र होगा, जो अहमदाबाद पहले से ही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications