श्रीलंका में बाढ़ से मृतकों की संख्या 27 पहुंची
कोलम्बो, 14 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 27 पहुंच गई। बाढ़ से करीब दस लाख लोग बेघर हुए हैं जिसमें से 360,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने राहत में मदद के लिए जनता से अनुरोध किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो सकती है। देश के पूर्वी और उत्तरपूर्व का क्षेत्र पिछले छह दिनों से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
डीएमसी के अनुसार बाढ़ से करीब दस लाख लोग बेघर हुए हैं जबकि करीब 3000 घर बर्बाद और 16,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह नुकसान ज्यादातर पूर्व क्षेत्र के बट्टीकालोआ एवं अम्पारा जिलों और उत्तर के अनुआराधापुरा में हुआ है।
डीएमसी ने लोगों से राहत कार्य में मदद पहुंचाने की अपील की है। लोगों से नकदी, खाने-पीने की वस्तुएं, मच्छरदानी, कपड़े और जरूरत की अन्य चीजें देने के लिए कहा गया है। 360,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications