उत्तर प्रदेश में धूप खिली, ठंड से राहत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी है। दिन में हालांकि धूप खिलने से लोग सर्दी से कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन बढ़ने के बाद धूप खिल गई जिससे लोग सड़कों, पार्को और घर की छतों पर आकर धूप का आनंद लेते नजर आये। पिछले 24 घंटों के दौरान सुल्तानपुर प्रदेश में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम है।

इसके अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि चौबीस घंटे बाद प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप में कमी के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि सुबह और रात में घना कोहरा छाए होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा लेकिन दिन में धूप खिलेगी, जिससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। उधर, सर्दी और कोहरे ने राज्य में रेल और हवाई यातायात को प्रभावित किया है। राज्य में सर्दी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। गुरुवार को गोंडा में चार, सीतापुर में दो और गोरखपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+