श्रीलंका का भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी से इंकार
राजपक्षे ने कहा, "नौसेना का कहना है कि उसने भारतीय मछुआरों पर ऐसा कोई हमला नहीं किया है। हालांकि मैंने नौसेना से ऐसी घटनाओं की पूर्ण रिपोर्ट मांगी है।" उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विचार-विमर्श जारी है।
श्रीलंका में पिछले साल समाप्त हुए गृहयुद्ध का उल्लेख करते हुए राजपक्षे ने कहा, "हमने पहले ही इसके लिए इंतजाम किए थे लेकिन श्रीलंका में स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए इसे पुन: ठीक किया जाएगा।"
तामिलनाडु के समुद्र तट के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बुधवार को तीन भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की गई थी।
भारतीय विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा था, "हमें श्रीलंकाई नौसेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे की मौत होने की सूचना मिली है।"
उल्लेखनीय है कि भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावासम को गुरुवार को भारतीय सरकार ने गुरुवार को तलब कर इस घटना पर चिंता जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications