राहुल गांधी और ईशा देओल हैं मोस्ट इलेजिबल बैचलर

मुंबई। युवा दिलों की धड़कन लेकिन बॉलीवुड हस्ती नहीं कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी की रूप-काया पर लाखों लोग फिदा हैं। हर भारतीय लड़की की तमन्ना राहुल गांधी जैसे हैंडसम और डैशिंग बंदे से शादी करने की है। ये हमारा नहीं बल्कि 'शादी डॉट कॉम' का सर्वेक्षण का कहना है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक राहुल गांधी लाखों-करोड़ो युवतियों के दिलों पर राज करते हैं। जबकि बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र और ड्रीम गर्ल हेमामालिनी की पुत्री ईशा देओल सबसे योग्य कुंवारी महिलाओं की लिस्ट से सबसे ऊपर हैं।

मुम्बई में हाल ही में वैवाहिक वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' ने यह सर्वेक्षण कराया था। इस सर्वेक्षण में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को 34.69 प्रतिशत वोट मिले जबकि ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंद्र सिंह 18.36 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे। उद्योगपति नेस वाडिया 16.32 प्रतिशत वोटो के साथ तीसरे, अभिनेता राहुल खन्ना 12.24 प्रतिशत के साथ चौथे, कुणाल कपूर 10.23 वोटों के साथ पांचवे और राहुल बोस 8.16 प्रतिशत वोटों के साथ छठें नंबर पर रहे।

जबकि महिला वर्ग में ईशा देओल 40.81 प्रतिशत वोटों के साथ योग्य कुंवारी महिलाओं में शीर्ष पर रहीं। उनके बाद दूसरा स्थान रहा मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का जिनको 24.48 प्रतिशत वोट मिले। रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का शर्मा 12.24 प्रतिशत वोटों को साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि मसककली सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत को सम्मिलित रूप में पांचवे नंबर पर संतोष करना पड़ा दोनों को 8.16 प्रतिशत वोट मिले इसके बाद छठां स्थान रहा भारतीय बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल का जिन्हें 6.15 प्रतिशत वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+