दिल्ली में धार्मिक स्थल ढहाने से भड़की हिंसा, स्थिति नियंत्रण में

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), त्वरित कार्य बल (आरएएफ)और दिल्ली पुलिस के जवानों को जंगपुरा और आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है। अब हालात काबू में है और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है।" विरोध प्रदर्शन शाम तक जारी रहा। क्रुद्ध प्रदर्शनकारियों ने शाम को पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर ही इबादत की। क्षेत्र की सभी दुकाने बंद रहीं और यातायात प्रभावित रहा।
डीडीए ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए एक धार्मिक स्थल को बुधवार को ढहा दिया था। इसकी वजह से वहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे और पुलिस को आंसू गैस तथा बल का प्रयोग करना पड़ा था। 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने निजामुद्दीन थाने के बाहर और जंगपुरा में प्रदर्शन किया और धार्मिक ढांचे को दोबारा बनाए जाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications