इलाहाबाद: नकाबपोश लुटेरों ने मालिक की हत्या कर ज्वैलरी शॉप लूटी
इलाहाबाद | उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद में कुछ सशस्त्र लुटोरों ने एक जौहरी की हत्या कर ज्वैलरी शॉप लूट ली। य हदुकान इलाहाबाद के सिविल लाइंस में महात्मा गांधी रोड पर स्थित है। लुटेरों ने दुकान से लाखों का माल लूट लिया और आसानी से निकल गए।
पुलिस के मुताबिक लुटेरों की संख्या पांच थी और सभी ने नकाब पहने हुए थे। ये सभी लुटेरे दुकान पर उस समय पहुंचे जब दुकान के मालिक ध्रुव अग्रवाल और उनकी दुकान में काम करने वाले अन्य तीन लोग दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। लुटेरों ने बंदूक की नोक पर पहले सभी आभूषण हड़पे और दुकान मालिक के विरोध करने पर उन्हे गोली मार दी।
नकाबपोश लुटेरे सारा ध्रुव को गोली मारने के बाद सामान लेकर चंपत हो गए। दुकान मालिक तब तक बुरी तरह खून से तरबतर हो गए और उन्होने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।













Click it and Unblock the Notifications