ललित मोदी को चेन्नई पुलिस ने फिर भेजा सम्मन
पुलिस आयुक्त टी. राजेंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ललित मोदी को ताजा सम्मन भेजकर उन्हें केंद्रीय अपराध शाखा के समक्ष 25, 27 अथवा 28 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। आयुक्त ने कहा कि मोदी को सम्मन भेजकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है।
इससे पहले मोदी को 27 दिसंबर को सम्मन भेजा गया था लेकिन तब इसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया था और यह वापस लौट आया था।
राजेंद्रन ने कहा कि अगर इस बार सम्मन तामील नहीं होता है पुलिस अदालत का रुख करेगी।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने पिछले साल अक्टूबर में मोदी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि कोष में लगभग 469 करोड़ रुपये की अनियमितता बरती गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications