मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, कोहरे से राहत
भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है जिससे लोगों को कोहरे से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरी हिस्से रीवा, मलाजखण्ड व उमरिया में शीतलहर का असर है लेकिन शेष हिस्सों में कोहरे का असर लगातार कम होता जा रहा है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर होने से कोहरे से राहत मिली है।मैसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications