हौसला बुलंद हो तो कोई कार्य असंभव नहीं

तरुण इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। यह घटना उस समय की है, जब नेपोलियन की सेना आल्पस पर्वत के सामने खड़ी थी और नेपोलियन उससे होकर गुजरने के लिए रास्ता ढूंढ़ रहा था। एक दिन उसे एक घर नजर आया। वह घर के पास पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। एक बुढ़िया बाहर आई। बुढ़िया से नेपोलियन ने आल्पस को पार करने का रास्ता जानने की कोशिश की।

यह सुनते ही बुढ़िया बोली, "मूर्ख, तेरे जैसे कितने ही इस दुर्गम पर्वत पर चढ़ने और मार्ग ढूढ़ने के प्रयास में जान गंवा बैठे हैं। तू बेमौत मत मर, वापस लौट जा।"

नेपोलियन मुस्कराते हुए बोला, "माताजी, आपने पर्वत पर चढ़ने के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों के बारे में आगाह करके मेरा हौसला और बढ़ा दिया है। अब मैं बेहद सतर्कता और होशियारी से कार्य करूंगा और एक दिन इस आल्पस पर्वत को अवश्य पार करके रहूंगा।"

नेपोलियन की बातें सुनकर बुढ़िया हैरान रह गई। उसने मन ही मन सोचा कि जोखिम को इस तरह चुनौती देने वाला कोई असाधारण व्यक्ति ही हो सकता है।

यह सोचकर वह नेपोलियन को आर्शीवाद देते हुए बोली, "बेटा हिम्मत और विश्वास के सामने इस संसार में कोई भी काम असंभव नहीं है। तुम अपने विश्वास को कायम रखो, तुम्हें अपने अभियान में सफलता जरूर मिलेगी।"

उसके बाद नेपोलियन वहां से चला गया। बुढ़िया की बात को ध्यान में रखते हुए नेपोलियन ने अधिक सावधानी और हिम्मत के साथ आल्पस पर चढ़ने का मार्ग तलाशना शुरू कर दिया। फिर उसने अपने साहस और विश्वास से उस पर्वत को पार करने में सफलता पा ली।

लेकिन अपने जीवन के आखिरी क्षण तक नेपोलियन ने उस बुढ़िया को याद रखा और दोहराता रहा कि विश्वास होने पर कोई भी काम असंभव नहीं है। इसलिए विश्वास रखिए कि आपको एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

इन गुरुमंत्रों को पढ़ना न भूलें, क्योंकि ये आपके अंदर विश्वास कायम रखेंगे :

* सफलता की साधना विश्वास पर निर्भर करती है। लेकिन जो व्यक्ति नकारात्मक तरीके से सोचता है, वह कभी प्रभावशाली नहीं बन सकता।

* अपन हौसला मत हारो, हिम्मत से आगे बढ़ो, तब आपका भाग्य जरूर बदल जाएगा।

* सफलता पाने के लिए सोच, जुनून और विश्वास की जरूरत होती है और विश्वास उस मुर्गे की तरह होता हे, जो सुगह होने से पहले ही अंधेरे में रोशनी का अनुभव करके बाद देने लगता है।

* सामान्य व्यक्ति भाग्य में विश्वास रखते हैं, जबकि बुद्धिमान व्यक्ति अपना भाग्य खुद लिखने में विश्वास करते हैं, क्योंकि वह मानते हैं कि अपने भाग्य के विधाता वे खुद हैं।

* बिल गेट्स सहित दुनिया के प्रति 20 धनी लोगों में से 7 ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपनी स्कूली या कॉलेज की शिक्षा पूरी नहीं की।

* अपनी प्राइवेट बाते अपने प्रतिद्वंद्वियों को न बताएं, क्योंकि वे उन आतों से आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं।

* महान बनने के लिए अधिक इंतजार मत करें, खुद पर विश्वास रखें और बड़ी सफलता प्राप्त करें।

* क्रिकेट खिलाड़ी हमेशा लगन और मेहनत से मैच खेलता है। कभी वह शून्य पर भी आउट हो जाता है, लेकिन उसके बाद भी वह खेलना नहीं छोड़ता बल्कि अगला मैच और अधिक जोश और विश्वास के साथ खेलता है।

* मनुष्य द्वारा हिम्मत, परिश्रम और विश्वास के किया गया कार्य अवश्य सफल होता है। फिर कोई भी बाधा, कठिनाई या कष्ट उस सफलता को रोक नहीं सकती।

* कड़ी मेहनत और विश्वास किसी को भी सफलता की गारंटी नहीं देता, लेकिन सफल होने की संभावना को 20 फीसदी तक बढ़ा देता है। बड़ा चिंतन बड़ा आदमी बनने में 100 फीसदी सहायक होता है।

* भाग्य पर भरोसा रखें, लेकिन उस पर आश्रित न रहें, क्योंकि मेहनत के बिना भाग्य नहीं चमकता।

(डायमंड बुक्स प्रा.लि., नई दिल्ली से प्रकाशित पुस्तक 'सीकेट्र्स ऑफ सक्सेस' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+