हम वही काटते हैं जो बोते हैं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हमें समस्याओं से सीधे-सीधे दो चार होना होता है। हमें जो करना है उसके लिए हमें पर्याप्त समय चाहिए। इसका मतलब है कि अपने जीवन एवं कार्य को समेकित करना और यह तय करना कि अपने जीवन को कैसे व्यवस्थित किया जाए। इसके लिए पूर्व की सोच से बाहर निकलना।

इसमें यह भी शामिल है कि हम तय करें कि हमें खुद क्या करना है और कौन-सा काम दूसरों से करवाना है। यह जीवन हमारा है और यह हम पर निर्भर करता है कि हम कैसे जीते हैं और कैसे अपनी समस्याओं को हल करते हैं।

हमारा पूरा जीवन सीखने की प्रक्रिया है जिसका कोई अंत नहीं है। सीखने, समझने एवं उसे याद रखने की हमारी क्षमता असीमित है। हम जिस किसी से भी मिलते हैं, उससे सीख सकते हैं। हमारी सोच और हम क्या करना चाहते हैं ये स्पष्ट होना चाहिए। एक उलझी हुई सोच ऐसे ही परिणाम लाएगी। उद्देश्य एवं उसे करने के तरीके की स्पष्टता हमारे गलती करने के मौकों को कम करती है।

हम वही काटते हैं जो बोते हैं। अच्छे बीज बोने से अच्छी फसल की प्राप्ति होती है। यही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है। जो कुछ भी हम कर चुके हैं चाहे वह अच्छा हो या बुरा उसे हम बदल नहीं सकते हैं। मगर इससे हम यह जरूर सीख सकते हैं कि आगे जीवन में हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। जो कुछ भी हम कर सकते हैं उसका असर हमारे तथा दूसरों के जीवन पर पड़ता है। हमारे जीवन के दिन, उन दिनों में हमारे जीवन से कम महत्वपूर्ण हैं।

अपनी प्रतिष्ठा कायम करने की कोशिश कीजिए। एक अच्छी प्रतिष्ठा जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होती है। यह एक दिन में नहीं बन जाती, बल्कि इसे बनाने में एक लम्बा समय लगता है। अच्छे श्रमिक से उसके सहकर्मी, बॉस एवं उसके नीचे काम करने वाले सभी खुश रहते हैं। जब भी मुझे मौका मिलता इस बात को सुनिश्चित करता था, मुझे जो काम करना था उसमें अच्छा काम करने वालों को जगह मिले। आपकी प्रतिष्ठा आपकी साख है जिसके प्रति आपको सचेत रहना चाहिए और इसे कभी भी खोना नहीं चाहिए।

किसी काम को छोड़ने के लिए हिम्मत की जरूरत नहीं होती और कोई भी ऐसा कर सकता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि जो कुछ भी हम करना चाहते हैं उससे जब तक पीछे न हटें, जब तक हम उसे पूरा नहीं कर लेते हैं। आपको अपने आप को तरजीह देना होगा और आत्म-मंथन करते रहना होगा कि आप अपना समय किस चीज पर खर्च कर रहे हैं।

आपकी पड़ताल आपको अवगत कराएगी कि आप अपने लिए कितना समय खर्च कर रहे हैं। इस दुनिया में आप अपने सपने, जीवन एवं अपनी आदत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

(लेखक सीबीआई के पूर्व निदेशक हैं। डायमंड बुक्स प्रा.लि., नई दिल्ली से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'सफलता का जादू' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+