आगरा स्टेशन से गायब 'पेठा'

petha
आगरा। अपनी मीठे पेठा के लिए दुनिया भर में मशहूर ताजनगरी आगरा से अब उसकी मिठास लगभग गायब होती जा रही है। अब रेलवे स्टेशनों पर आगरा का पेठा दिखायी नहीं देता है। जिससे इन स्टेशनों से गुजरने वाली रेलगाड़ियों में सवार यात्री अब पेठे के लजीज स्वाद का आनंद नहीं ले पा रहे हैं।

इसके पीछे रेलवे अधिकारियों और स्टेशनों पर पेठा बेचने की जिम्मेदारी सम्भालने वाली कम्पनी के बीच चल रहा विवाद है जिस के चलते आगरा छावनी या राजा की मंडी स्टेशनों पर पेठे का स्वाद नहीं मिल पा रहा है।

पढ़े : आईपीएल की खबरें

अधिकारियों का कहना है कि जिस कम्पनी को पेठा बेचने का ठेका दिया गया था, वह इसमें रुचि नहीं ले रही है। नए ठेके के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रखंडीय रेलवे प्रबंधक देवेश मिश्रा ने कहा, "हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक नियम बनाने पर काम कर रहे हैं लेकिन पेठे की आपूर्ति करने वाले निजी विक्रेता कोई रुचि नहीं ले रहे हैं और वास्तव में वे रेलवे को धोखा दे रहे हैं।" मिश्रा ने कहा कि वह आगरा कैंट स्टेशन पर पेठे की बिक्री में 'रेलवे ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन' को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+