मिर्जापुर में रेलवे की पटरियों पर मिली पुलिसकर्मी की लाश

मिर्जापुर। उत्तर-प्रदेश के मिर्जापुर में एक पुलिसकर्मी का शव पटरियों पर पाया गया। पुलिस ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है। सिपाही महानारायण तिवारी (52) का शव गुरुवार शाम को झिंगुरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। तिवारी बीते चार साल से मिर्जापुर जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात थे।

पढ़ें - क्राइम स्टेट बना यूपी

पुलिस का कहना है कि, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पहले पुलिसकर्मी की हत्या की गई और फिर दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को चलती रेलगाड़ी के आगे फेंक दिया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून के निशान मिले हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि सिपाही को पटरियों के पास लाने के लिए घसीटा गया। उन्होंने आगे कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक हत्या का मकसद लूट नहीं था क्योंकि पुलिसकर्मी के पास से नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। महानारायण इलाहाबाद में रहते थे और वहीं से प्रतिदिन मिर्जापुर आते-जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+