भारत में प्याज होगा और महंगा, पाकिस्तान नहीं देगा प्याज
चंडीगढ़ | महंगाई के ताजा आंकड़े रिलीज हो चुके हैं और नये साल में अधाधुंध महंगाई का सामना कर रही जनता के लिए सबसे बड़ी मुसीबत प्याज की कीमतों ने खड़ी की हुई है। इसी बीच पाकितान ने अपने यहां से प्याज के निर्यात पर पूण प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है भारत पिछले कुछ समय से बेकाबू प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान से प्याज आयात कर रहा है।
पाकिस्तान ने वाघा-अटारी सीमा के जरिए पाकिस्तान के निर्यात पर रोक लगा दी है। अब इससे बारत में प्याज की कीमतों में और अदिक बढ़ोत्तरी होना लाजमी है। अमृतसर कस्टम अधिकारी आरके दुग्गल के मुताबिक, पाकितान ने सड़क मार्ग के द्वारा प्याज भेजे जाने पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है जिसके कारण आज कोई भी प्याज का ट्रक पाकिस्तान से भारत नहीं लाया जा सका।
भारत में पाकिस्तान से प्याज का आयात कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि पाकिस्तान ने कांट्रैक्ट के मुताबिक 1500 टन प्याज का निर्यात अभी नहीं किया है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले दोनों देशों के व्यापारियों और जनता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है।
साथ ही भारत की केंद्र सरकार अब प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय करेगी, यह भी चिंताजनक विषय है।













Click it and Unblock the Notifications