शीतलहरों से कांप रहा है यूपी-बिहार, स्कूल-कॉलेज बंद
नई दिल्ली। इन दिनों पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में हैं। कंपाकंपा देने वाली ठंड ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कोहरे के सबसे ज्यादा मार सड़को पर रोजगार लगाने वालों पर पड़ा है। सर्दी की मार से गरीब त्राही-त्राही कर रहा है। हालांकि रैन बसेरे और सड़को पर जर रहे अलाव ने लोगों को राहत तो दी है लेकिन ये सभी आंशिक लाभ है।
बात बिहार की करते हैं जहां कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चल रही हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह पटना का न्यूनतम तापमान 7़ 7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 8़ 2 डिग्री सेल्सियस तथा गया का तापमान 5़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शीतलहरों से कांप रहा है यूपी-बिहार, स्कूल-कॉलेज बंद
तो वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक पारा लुढ़ककर एक बार फिर एक डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले मंगलवार को मिर्जापुर में पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
राज्य में जालौन का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री सेल्सियस और कानपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। राज्य मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। धूप न खिलने से दिन में भी रात जैसी सर्दी बनी रहेगी।कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को आठ जनवरी तक बंद करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications