श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक, तेलंगाना पर छह विकल्प
नई दिल्ली। आखिरकार बहुप्रतिक्षित श्रीकृष्णा समिति का खुलासा हो गया, अब से थोड़ी देर पहले श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट को सर्वजनिक कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में 6 विकल्प सुझाये गये है। गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने आंध्र प्रदेश के पांच राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक के दौरान कमेटी की रिपोर्ट की प्रतियां और सीडी सभी दलों को मुहैया करायी है।
आईये डालते हैं नजर इन छह विकल्पों पर
1. अविभाजित आंध्र प्रदेश बनाया जाए
2. सीमांध्र और तेलंगाना का बंटवारा
3. यथास्थिति बनी रहे, सीएम या उप मुख्यमंत्री तेलंगाना का हो
4. हैदराबाद केन्द्र शासित प्रदेश हो
5. रायतेलंगाना और तटीय आंध्र में बंटवारा
6. हैदराबाद रायतेलंगाना को मिले
इन विकल्पों में साफ हो गया है कि समिति की रिपोर्ट पूरी तरह केन्द्र सरकार के पक्ष में हैं। आपको बता दें कि श्रीकृष्णा कमेटी ने तेलंगाना मसले पर बीते साल 31 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट गृहमंत्री पी. चिदंबरम को सौंपी थी। बैठक में कांग्रेस, प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी), एमआईएम, सीपीआई और माकपा दलों ने हिस्सा लिया। पीआरपी अलग तेलंगाना राज्य के विरोध में है।
क्या आप इस रिपोर्ट से सहमत हैं, अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स पर दर्ज करायें












Click it and Unblock the Notifications