गाजियाबाद में प्रोपर्टी डीलर की हत्या
गाजियाबाद। चार हथियारबंद लोगों को घर में घुसने से रोकने की कोशिश के दौरान बुधवार सुबह एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस के मुताबिक घटना चार बजे सुबह सोनी क्षेत्र में डीएलएफ कॉलनी में घटी। वेद विहार निवासी संतोष मिश्रा के दरवाजें पर दस्तक हुई। उन्होंने दरवाजा खोला, तो चार हथियारबंद लोग घर में घुसने लगे।
संतोष और उनके बड़े भाई प्रमोद मिश्रा ने उन्हें रोकते हुए एक को पकड़ लिया। इस पर दूसरे हथियारबंद व्यक्ति ने प्रमोद पर गोली चला दी। उन्हें तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications