यासिन मलिक का सपना कभी नहीं होगा पूरा : मित्रा
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद चंदन मित्रा ने बुधवार को यहां कहा कि कश्मीर के अलगाववादी नेता मोहम्मद यासिन मलिक गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर किस देश का राष्ट्रध्वज देखना चाहते हैं, यह उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।भाजपा सांसद ने पत्रकारों से कहा, "यासिन मलिक को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह लाल चौक पर किस देश का राष्ट्रध्वज देखना चाहते हैं। हम जानते हैं कि वह पाकिस्तान का राष्ट्रध्वज वहां देखना चाहते हैं। उनका स्वप्न कभी पूरा नहीं होगा।"
ज्ञात हो कि मंगलवार को श्रीनगर में एक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मलिक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराने के भाजपा के फैसले को चुनौती दी थी।मलिक ने कहा, "यदि भाजपा अपने फैसले के अनुरूप आगे बढ़ती है तो हम देखेंगे कि किसका राष्ट्रध्वज लाल चौक पर फहराया जाता है।"मित्रा ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा भाजपा को लाल चौक पर राष्ट्रध्वज फहराने से मना करने पर भी उनकी निंदा की।












Click it and Unblock the Notifications