उत्तर प्रदेश में तस्करी के आरोप में 1 गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभिन्न राज्यों में मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोपी एक युवक को 20 लाख रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से तस्कर मोहम्मद इस्कूल (30) को बुधवार देर रात खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
शोहरतगढ़ थाना-प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी नेपाल के एक गिरोह के लिए काम करता है। अपने किसी ग्राहक को चरस की आपूर्ति करते समय वह गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है कि वह पिछले कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अलावा आस-पास के राज्यों में भी मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है।












Click it and Unblock the Notifications