आस्ट्रेलिया में बाढ़ का पानी कम हाने से राहत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रॉकहेम्पटन के मेयर ब्रेड कार्टर ने कहा, "ऐसा लग रहा थी कि बाढ़ की स्थित अपने चरम पर पहुंच जाएगी लेकिन पानी में कमी आने के संकेत मिलने लगे हैं।"
आस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय इलाके में रह रहे 75,000 लोगों को कार्टर ने चेतावनी दी है कि पहले जैसी स्थिति बहाल होने में एक साल का समय लग सकता है क्योंकि बाढ़ की वजह से हजारों घर नष्ट हो गए हैं जबकि बड़े पैमाने पर सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।
क्वींसलैंड के आपदा विभाग के सह समन्वयक इयान स्टीवर्ट ने कहा, "लोगों को वहां रहने की इजाजत देने से पहले बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना होगा। अभी भी खतरा बना हुआ है क्योंकि बाढ़ का पानी उन इलाकों में अभी भी मौजूद है।"
उल्लेखनीय है कि बाढ़ का पानी वर्ष 1954 के स्तर तक पहुंच गया था। उस समय पानी का स्तर 9.4 मीटर तक पहुंच गया था। लेकिन नदी का पानी वर्ष 1918 के रिकॉर्ड स्तर से ऊपर नहीं गया। उस समय रिकार्ड स्तर 10.1 मीटर दर्ज किया गया था। वर्तमान में नदी का जलस्तर 9.15 तक पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications