पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा, यातायात पर असर
चण्डीगढ़। पंजाब, हरियाण और चण्डीगढ़ में गुरुवार को भी घने कोहरे का असर बरकरार रहा । इसकी वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ और खराब दृश्यता के कारण चण्डीगढ़ हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा।घने कोहरे की वजह से खासकर राजमार्गो पर जाम लगा रहा और अंतर्राज्यीय यातायात सेवाएं प्रभावित रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर दृश्यता 1,000 मीटर से कम रही, जो विमानों को उड़ान भरने और उतरने के लिए पर्याप्त नहीं था।
हवाई अड्डे के निदेशक एच. एस. तूर ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार दोपहर तक विमान सेवाएं संचालित नहीं हुईं।उन्होंने कहा, "हमें मौसम के साफ होने की संभावना है और उड़ानों का संचालन सामान्य तरीके ये शुरू हो सकेगा। इस पूरे इलाके में धुंध और कोहरा छाया हुआ है।"
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में पारा लुढ़कर सामान्य से नीचे पहुंच गया है। हरियाणा में नारनौल शहर सबसे सर्द रहा और यहां गुरुवार को तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री नीचे है।हिसार में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां इसमें तेजी से गिरावट आई है। अम्बाला और करनाल शहरों में तापमान क्रमश: 5.3 और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। कड़ी सदी के कारण चण्डीगढ़ में प्रशासन ने 11 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का अदेश दिया है।
अधिकारियों ने शनिवार सुबह तक सर्द हवाओं के जारी रहने की संभावना जताई है।वहीं पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला शहरों में तापमान क्रमश: 4.8, 3.9 और 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications