तेलंगाना मुद्दे पर श्रीकृष्णा समिति ने सुझाए 6 विकल्प
नई दिल्ली। पृथक तेलंगाना राज्य के गठन से सम्बद्ध मामले में सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में श्रीकृष्णा समिति ने निम्नलिखित छह विकल्प सुझाए हैं:
1- समिति ने आंध्र प्रदेश को एकीकृत रखने के साथ ही तेलंगाना क्षेत्र के विकास के लिए विशेष संवैधानिक उपायों का सुझाव दिया है।
2- समिति ने राज्य को सीमांध्र और तेलंगाना में बांटने का विकल्प सुझाया है।
3- समिति ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को अलग राज्य बनाने तथा हैदराबाद को तेलंगाना की राजधानी बनाए जाने का विकल्प रखा है।
4- चौथा विकल्प यह है कि हैदराबाद को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए। दोनों क्षेत्र आने वाले समय में अपनी-अपनी राजधानियां विकसित करें।
5- पांचवां विकल्प यह है कि आंध्र प्रदेश को रायल, तेलंगाना और तटीय आंध्र क्षेत्रों में विभाजित किया जाए और हैदराबाद, रायल-तेलंगाना का अभिन्न हिस्सा हो।
6-अंतिम विकल्प के रूप में संवैधानिक अधिकार सम्पन्न तेलंगाना क्षेत्रीय परिषद के गठन का सुझाव दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि समिति की यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications