कश्मीर घाटी में सर्दी से राहत के आसार
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में घाटी और लद्दाख क्षेत्र में गुरुवार को भी कंपकपा देने वाली सर्द हवाओं का असर बना रहा। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने शनिवार तक इससे राहत की उम्मीद जताई है।श्रीनगर में स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल में यह क्रमश: शून्य से 16.2 व 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
सहायक मौसम विज्ञानी ए. आर. जरगर ने कहा, "उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में यह शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में पहुंच चुका है।
इससे मौजूदा सर्द हवाओं से कुछ राहत मिल सकती है।जरगर ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शनिवार तक सर्द हवाओं से मामूली राहत की उम्मीद बन रही है। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार आएगा और ठिठुरन से निजात मिल पाएगी।"उल्लखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े से घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान शून्य के नीचे बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications