आगरा में कड़ाके की सर्दी
आगरा।
ताजनगरी आगरा में बुधवार की रात सबसे सर्द रही और गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इससे जनजीवन और पर्यटन उद्योग पर असर पड़ा है।लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "इस इलाके में आगरा का तापमान सबसे कम है। हालांकि शुक्रवार को सर्दी में मामूली कमी की संभावना है।" id="toptextpromo">जिला
प्रशासन ने सोमवार तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।एक होटल व्यवसायी संदीप अरोड़ा ने बताया, " पिछले दो दिनों से ठिठुरनभरी सर्दी के कारण सैलानियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन इस सप्ताह के अंत तक इसमें कुछ सुधार की संभावना है।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यमुना
नदी की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण घरेलू पर्यटकों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा रहा है। कई सैलानियों ने कहा कि यह सर्दी जमा देने वाली है।बेहद ठंड के कारण बुधवार शाम बाजार सुनसान रहे। स्वयंसेवी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरे भी खचाखच भरे हुए हैं और लोग अलाव के सहारे रात गुजार रहे हैं। आगरा नगर निगम ने पूरे शहर में जलावन का इंतजाम कर रखा है।











Click it and Unblock the Notifications