विज्ञान कांग्रेस में क्यों नहीं आए इसरो अध्यक्ष?

चेन्नई। पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आजकल इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर इसरो के दो प्रमुख वैज्ञानिकों ने इस समारोह में हिस्सा क्यों नहीं लिया? मालूम हो कि देश के प्रतिष्ठित विज्ञान समारोह 'भारतीय विज्ञान कांग्रेस' के 98वें सम्मेलन में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के दो बड़े वैज्ञानिकों ने हिस्सा नहीं लिया है। ये वैज्ञानिक इसरो के वर्तमान अध्यक्ष राधाकृष्णन और पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन को एसआरएम विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित अंतरिक्ष सम्मेलन की अध्यक्षता करनी थी लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। राधाकृष्णन मंगलवार को भी शरीक नहीं हुए। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर को बुधवार शाम यहां एक व्याख्यान देना था, लेकिन वह भी उपस्थित नहीं हुए।

दोनों वैज्ञानिकों की गैरमौजूदगी से इस बात की अटकलें लगाई जाने लगीं कि वे वर्ष 2010 में दो प्रमुख उपग्रहों के प्रक्षेपण में मिली नाकामी से उठने वालों सवालों से बचना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+