सीडीएस परीक्षा के नतीजे घोषित, 9411 उम्मीदवार सफल
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (2)- 2010 की लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा सितम्बर 2010 में आयोजित की गई थी जिसमें कुल 9411 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की।
सफल हुए उम्मीदवारों का साक्षात्कार सुरक्षा मंत्रालय के चयन बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग परिसर में सुविधा काउंटर से उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित भर्ती संबंधी सभी प्रकार की सूचना या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष संख्या 23385271, 23381125, 23098543 के माध्यम से कार्य दिवस में ये सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications