उत्तर प्रदेश में खौलती कड़ाही में गिरा लड़का

पुलिस के मुताबिक पंकज नाम का लड़का घर पर काम कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वो वहीं पर रखे खैलते हुए गुड़ की कढ़ाई में गिर गया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत स्थानीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक झंझोर के रहने वाले राम जनम ने पंकज को पांच वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में पाया था। तभी से वह घर में रहकर काम करता था। रामजनम के मुताबिक पंकज को मिर्गी के दौरे आते थे, हो सकता है, दौरे के कारण ही वो फिसल गया।












Click it and Unblock the Notifications