धरा गया अश्लील वीडियो बनाने वाला कमांडर, पद से बर्खास्त

वाशिंगटन। कहते हैं कानून के हाथ काफी लंबे होते है। देर-सवेर वो गुनाहगार के गिरेबान तक पहुंच ही जाते हैं। अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है।यहां भी एक ऐसा कमांडर पकड़ा गया जो अश्लील वीडियो बनाया करता था। अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत के एक कमांडर को अश्लील वीडियो बनाने और उसे जहाज पर मौजूद चालक दल के अन्य सदस्यों को दिखाने के आरोप में उनके पद से हटा दिया गया है।

अमेरिकी नौसेना के वर्जीनिया के नारफॉक स्थित जहाजी बेड़े के कमांडर एडमिरल जॉन सी हर्वे ने मंगलवार को कहा कि कप्तान ओवेन ऑनर्स ने इस वीडियो की सामग्री से निर्णय लेने और नेतृत्व करने की अपनी कमजोर क्षमता का परिचय दिया है। हर्वे ने कहा, "कप्तान ओवेन ने हालांकि बिना किसी दुर्घटना के यूएसएस एंटरप्राइज के कमांडिंग अधिकारी का पद संभाला लेकिन उनमें निर्णय लेने की क्षमता और व्यावसायिक उत्तरदायित्व का अभाव पाया गया।"

ओवेन ने यह वीडियो वर्ष 2006 और 2007 में चालक दल के सदस्यों को दिखाया था इस दौरान वह डिप्टी कमांडर थे। बाद में उन्हें पोत का प्रमुख अधिकारी बनाया गया था।

ऐसे अश्लील वीडियो बनाने वाले को आप क्या कहेंगे, वासना प्रेमी या मानसिक रोगी, अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+