गाजीपुर में पुलिस पर भड़की भीड़, फूंकी पुलिस चौकी
पुलिस ने जिले के जमनिया कस्बे के उप-डाकघर में बीते नौ दिसंबर को हुई चोरी के आरोप में स्थानीय निवासी मनोज बिंद को मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग स्थानीय पुलिस चौकी के बाहर प्रदशर्न कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस बिंद पर झूठा आरोप लगा रही है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसक प्रदर्शन में लिप्त उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोग उग्र होकर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वे हिंसक हो उठे। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। अहमद ने कहा कि अभी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हैं।













Click it and Unblock the Notifications