CBI दरबार पहुँचे कलमाड़ी, पूछ-ताछ शुऱू
नई दिल्ली। आखिरकार राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाड़ी सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए हैं और ऐसी खबर आ रही है कि कलमाड़ी से सवाल-जवाब जारी है। कलमाड़ी से पूछताछ खेलों के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। खेलों में हुए घोटालों की जांच प्रक्रिया में ये पहला मौका है जब आयोजन समिति के प्रमुख सीबीआई के सामने औपचारिक रूप से पेश हो रहे हैं।
पढ़े : सुरेश कलामड़ी का काला सच
कलमाड़ी से क्वीन्स बेटन रिले और टाइम मशीन की खरीददारी से संबंधित सवालों के अलावा दिल्ली सरकार और प्रसार भारती मामले में लिए गए फैसले पर भी सवाल पूछे जाएंगे। हालाकि इन दोनों ही मामलों में सीबीआई ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।
गौरतलब है कि 24 दिसंबर को सीबीआई ने कलमाड़ी के दिल्ली और पुणे स्थित निवास सहित पांच स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान घोटालों से संबंधित कागज़ात और कई कंप्यूटर ज़ब्त किये गए थे। कलमाडी ने अपने कार्यालय और आवास पर सीबीआई के छापे के बाद कहा था कि वह बिल्कुल निर्दोष हैं और खेलों के आयोजन से जुड़ी अनियमितता को लेकर उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। साथ ही कलमाड़ी ने यह भी कहा था कि वह किसी भी स्तर पर जांच के लिए तैयार हैं।













Click it and Unblock the Notifications