श्री कृष्ण समिति बनवायेगी तेलंगाना!
अगर तेलंगाना बनता है देश के हर कोने से राज्य के विभाजनों का शोर बढ़ जायेगा। और अगर तेलंगाना नहीं बनता है तो कांग्रेस को शायद आंध्रप्रदेश की सत्ता छोड़नी पड़ जायेगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि तेलंगाना मुद्दे पर राज्य सरकार के लिए खासी समस्या पैदा होने वाली है।
सभी को 6 जनवरी यानी गुरूवार को श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। तेलंगाना के समर्थन में जिस तरह की लहर है, उसे देखते हुए केंद्र सरकार के लिए इस दफा अलग राज्य की मांग को ठुकराना बेहद मुश्किल होगा।
उधर, कांग्रेस की तेलंगाना विरोधी लॉबी पहले से ही तैयार बैठी है। कांग्रेस से बगावत कर अलग हो चुके जगनमोहन भी ऐसे ही मौके की तलाश में हैं। कांग्रेस मान रही है कि यद्यपि अभी जगनमोहन ने राज्य सरकार को गिराने का गंभीर प्रयास नहीं किया है, लेकिन तेलंगाना मुद्दे पर आग भड़की तो वह अपना काम कर जाएंगे। इसीलिए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, जयपाल रेड्डी और वीरप्पा मोइली लगातार राज्य नेतृत्व से संपर्क में हैं।
आपको क्या लगता है कि क्या तेंलगाना को बनना चाहिए। अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications