कार के अंदर मिले 4 जले शव
अहमदगढ़ थाना-प्रभारी धर्मेश कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि चारों लोगों की कहीं और हत्या की गई, फिर उनके शवों को कार में यहां लाकर जलाने का प्रयास किया गया। इस बारे में हालांकि जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।"
कुमार ने कहा कि चारों शव बुरी तरह से जले हुए हैं, इसलिए उनकी शिनाख्त बेहद मुश्किल है। फिर भी पहचान की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications