मध्यप्रदेश में तापमान 1 डिग्री पर पहुंचा
भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है और अब यह एक डिग्री पर पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के बीच खिली धूप कुछ राहत दे रही है।भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में उमरिया और गुना सबसे ज्यादा ठंडे रहे, जहां तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान एक से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। साथ ही सर्द हवाओं का जोर बना हुआ है।
प्रदेश का अधिकांश हिस्सा पिछले एक सप्ताह से शीतलहर की गिरफ्त में है और आने वाले दिनों में भी यही आसार बने रहने की संभावना है। गिरते तापमान के बीच धूप कुछ राहत दे रही है। वहीं धुंध और कोहरे के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications