भीड़ के पथराव से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल (लीड-1)

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) से संबंधित हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ब्रजलाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पथराव में घायल पांच पुलिसकर्मियों में से एक उप निरीक्षक रामाराव की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों का सम्बंध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) से है।

ब्रजलाल ने कहा कि पुलिस ने अब तक 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पुलिस ने जिले के जमनिया कस्बे के उप-डाकघर में बीते नौ दिसंबर को हुई चोरी के आरोप में स्थानीय निवासी मनोज बिंद को मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग स्थानीय पुलिस चौकी के बाहर प्रदशर्न कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस बिंद पर झूठा आरोप लगा रही है।

जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकील अहमद ने संवाददताओं को बताया कि लोग उग्र होकर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वे हिंसक हो उठे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+