छत्तीसगढ़ में हिरण की खाल के साथ 4 गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्लभ बारहसिंघा हिरण की खाल के साथ चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं।पुलिस ने बुधवार को बताया कि धमतारी जिले के बरनौद गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 20 के आसपास है।
एक पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर वन क्षेत्र में एक मारुति वैन का पीछा किया गया और वाहन से बारहसिंघा की खाल बरामद की गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 150,000 रुपये है। पुलिस को संदेह है कि चारों अंतर्राज्यीय शिकार गिरोह से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications