यूपी : शादी तोड़ने पर लड़के के माता-पिता की हत्या
यह वारदात है उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के माधवकंठ थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है। पुलिस के मुताबिक तुलसीपुर निवासी छिंदा सिंह की बेटी का रिश्ता कश्मीर सिंह के बेटे पलविंदर सिंह के साथ तय हुआ था। शादी काफी पहले से तय थी, कि अचानक कश्मीर सिंह के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया।
शादी तोड़ने से नाराज छिंदा सिंह अपने भाई व सहयोगियों के साथ सोमवार को कश्मीर के घर पहुंचा और बलविंदर के पूरे परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस वारदात में कश्मीर व उनकी पत्नी जोगिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पलविंदर व उसकी दो बहने वीरपल औ रजविंदर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छिंदा सिंह व उसके साथी इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छिंदा सिंह, कड़क सिंह और जगतार सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें इन तीनों के अलावा विचित्र सिंह और मेजर सिंह के नाम शामिल हैं। पढ़ें उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें













Click it and Unblock the Notifications