उत्तर प्रदेश में ठंड ने 30 को लीला
लखनऊ। पूरा देश इस समय कड़कड़ती ठंड की चपेट में हैं। आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है। तेज़ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और लोगों को घरों के अंदर सिमटे रहने को मजबूर कर दिया है. उत्तर प्रदेश में तो कड़ाके की ठंड ने अब तक 30 लोगों की जान ले ली है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक- दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। तो वहीं मंगलवार को दिल्ली में पारे ने हद ही कर दी, वो चार डिंग्री नीचे लुढक गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अचानक इसमें चार डिग्री की गिरावट देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर सर्द रहेगी। आने वाले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी।"













Click it and Unblock the Notifications