यूपी से आईएसआई का नेपाली एजेंट गिरफ्तार
लखनऊ। पाकिस्तान या अन्य देशों से आतंकी कैसे हमारे देश की सीमा के अंदर पहुंचते हैं और अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं, यह हमेशा एक रहस्य होता है। लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आईएसआई (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) के लिए काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर इस रहस्य का पर्दाफाश किया है।
गिरफ्तार किया गया शख्स नेपाली है और इसे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस लखनऊ ने सोमवार देर शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वसीम उर्फ खब्बू को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से रविवार को गिरफ्तार किया गया। खब्बू नेपाल के कपिलवस्तु जिले का रहने वाला है।
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक खब्बू भारत विरोधी कार्यो में लिप्त था और आतंकियों व आईएसआई के एजेंटों को शरण देकर नेपाल सीमा से भारत की सीमा में प्रवेश कराने का काम करता था। खब्बू से एटीएस और खुफिया विभाग के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं जिससे इस बात के पता चले कि खब्बू ने अब तक आईएसआई ते किन खतरनाक मंसूबों को अमली जामा पहनाया है।













Click it and Unblock the Notifications