पटना में नव वर्ष पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक अभय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नव वर्ष के पहले दिन उद्यान में 20,000 से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को लोगों के प्रवेश के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।
कुमार के मुताबिक उद्यान में म्यूजिक सिस्टम, खेलकूद के समान लाने और भोजन बनाने पर रोक रहेगी लेकिन लोग शाकाहारी भोजन के साथ उद्यान में आ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि हर साल एक जनवरी को यहां हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ प्राकृतिक वातावरण में मौज-मस्ती करने आते हैं। लोगों ने उद्यान में प्रवेश के लिए 25 से 31 दिसम्बर तक अग्रिम बुकिंग करायी है।
पटना का 'हार्ट' माने जाने वाले 152़ 95 एकड़ में फैले इस उद्यान में 800 से ज्यादा वन्यजीव सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा इसकी प्राकृतिक छटा देखने के लिए देश-विदेश के लोग भी आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications