भारतीय मूल के लोगों की समस्याएं दूर करेगा मलेशिया
भारतीय मूल के निवासी और मानव संसाधन मंत्री एस. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि नागरिकता से जुड़ी दिक्कतों को निपटाने के लिए अगले साल 19 से 26 फरवरी के दौरान अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान भारतीय समुदाय के विशेष क्रियान्वयन कार्य बल और गृह मंत्रायल की मदद से चलाया जाएगा।
इस दौरान ऐसे लोगों की तलाश की जाएगी जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र तो मौजूद है, लेकिन उन्होंने मुख्य पहचान पत्र 'माई कैड' के लिए आवेदन नहीं किया है। इसके अलावा उनके बारे में भी पता किया जाएगा जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है और वे 'माई कैड' हासिल करने में समर्थ नहीं हैं।
गौरतलब है कि मुख्य पहचान पत्र 'माई कैड' होने पर ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
सुब्रह्मण्यम को इस कार्यबल का प्रमुख बनाया गया है। मानव संसाधन मंत्री ने कहा, "अभियान के दौरान उन बच्चों की तलाश की जाएगी जिनके पास जो जन्म प्रमाण पत्र न होने की वजह से वह स्कूल नहीं जा सकते। उन लोगों को तलाशने की भी कोशिश की जाएगी, जो किसी समाज कल्याण विभाग या किसी स्वयंसेवी संगठन के द्वारा बनाये गए आवास में रहते हैं और उनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications