फोर्ड, क्रिसलर ने 1,60,000 वाहन वापस मंगाए
समाचार चैनल 'सीएनएन' के मुताबिक फोर्ड मोटर कम्पनी ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने 19,600 ट्रकों और एसयूवी वाहनों में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका के चलते इन्हें वापस लेने की घोषणा की है।
अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण (एनएचटीएसए) के मुताबिक क्रिसलर समूह की एलएलसी ने भी अपने 1,45,000 ट्रकों और अन्य वाहनों में स्टियरिंग और एयरबैग में खराबी के चलते उन्हें वापस मंगाया है।
फोर्ड ने अपने एफ-150 मॉडल के ट्रक और एज और लिंकन एमकेएक्स मॉडल के वाहन वापस मंगाए हैं।
फोर्ड ने कहा कि ज्याद गर्म होने के कारण शार्ट सर्किट होने पर वाहन में आग लगने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications