अपने सही काम पर रखिए भरोसा

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। किसी को कुछ करने के लिए इंसानों की जरूरत होती है। वास्तव में मीडिया चाहे प्रिंट या टीवी भी फलने-फूलने के लिए इस पर निर्भर है। जब हम अपनी खुशी बांटते हैं तो यह दोगुनी हो जाती है और जब हम अपना दुख बांटते हैं तो यह टूट कर आधी हो जाती है।

हम सभी ठोकर खाकर लड़खड़ाते हैं एवं जरूरी है कि अपने रिश्तों में हम एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलें। जीवन का रास्ता किसी के साथ से बड़ा नहीं लगता। हमें जीवन में सतर्क रहना चाहिए, जैसे कि किसे पास रखना है और किसे नजरअंदाज करना है।

जब हम निर्णय लेते हैं तो हो सकता है हम कुछ नहीं जानते हैं। लेकिन नियम है कि पहले सारी जानकारी एवं विस्तृत सूचना इकट्ठा कर लें तब निर्णय लें। यह गलत निर्णय की संभावनाओं को कम कर देता है खासकर जहां उतरा हो।

साफ एवं स्पष्ट तरीका, अक्सर आपको लक्ष्य की प्राप्ति में एक उच्च परिणाम देता है। यदि आपके पास एक टीम है तो आप अपने निर्णय एवं मूल्यांकन के पक्ष एवं विपक्ष दोनों को सुनें।

किसी की भी बुद्धि एवं उज्‍जवल विचार में एकक्षत्रता नहीं है। यह किसी भी स्रोत से आ सकती है एवं निर्णय लेने में मदद कर सकती है। निर्णय लेना कोई खेल नहीं है जहां आपको दूसरों पर अपने या अन्य किसी के सुझाए हुए विकल्पों को बढ़ाकर स्कोर करना है।

ज्यादा विकल्प एवं रास्ता होना आपके निर्णय लेने के लिए अच्छा होगा, क्योंकि आप निर्णय लेते समय परेशानी को अलग-अलग तरीके से देखने में सक्षम होते हैं। जब आप बिना किसी जानकारी के काम करते हैं कि आपको क्या पाना है या आप क्या चाहते हैं, आपके पास कार्य को अलग-अलग तरीके से करने का विकल्प नहीं होता या जो परिणाम आप चाहते हैं इसका विकल्प नहीं होता।

यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि असफलता कोई विकल्प नहीं है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से बहुत से लोग बिना सोचे समझे इसी को अपने कार्य और कामकाज से चुनते हैं। पीछे जाने के रास्ते न होने पर आपको जहां होना चाहिए आप लगभग वहीं हों। जब आपके पीछे दीवार है तो आपके पास एक विकल्प आगे जाने का बचता है कि आप और पीछे नहीं जा सकते हैं।

भूत कुछ नहीं है। इसके बारे में ऐसा कुछ नहीं है जो आप कर सकते हैं। भविष्य अभी आने वाला है। जो बात मायने रखती है वो है अभी संतोष को अलग करना, ये ऐसा है जिसके लिए हमें अभ्यास करना चाहिए।

यदि कुछ हमारे साथ अच्छा है तो हमें सिर्फ खुश नहीं होना चाहिए बल्कि और अच्छे की उत्तेजना कुछ इस तरीके से योजनाबद्ध होना चाहिए कि हमें उसके प्रति न्याय व पवित्रता का एहसास हो सके। ऐसी हरेक चीज को निकाल दीजिए जिससे आपको अच्छा अनुभव नहीं होता है। अन्याय व घृणा या तिरस्कार का अनुभव न केवल उबाऊ, बल्कि तनावपूर्ण एवं मनोबल को गिराने वाला होता है।

अपने आप को इस बात पर तनिक भी बर्बाद मत कीजिए कि अन्य क्या सोचते हैं आपके कामकाज के बारे में। इस बात की चिंता छोड़िए कि आपको दूसरे कैसे मानते हैं, जब तक कि आप सही काम कर रहे हैं।

यह आपकी मदद आपकी इंद्रियों को क्षति पहुंचाने एवं दूसरों के बारे में संघर्ष करने में कि आपको कैसे काम या व्यवहार करना चाहिए, नहीं करना चाहिए। और यही रवैया होना चाहिए, अच्छा एक बार करने के लिए नहीं, बल्कि हर बार करने के लिए हर बार जीतना एवं अच्छा करना है यह सबसे सार्थक एंव मूल्यवान चीज है। इस गुण का इस्तेमाल अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए करें, जोकि महत्वपूर्ण होगा एवं परिणाम स्वरूप मौके को कब्जे में करने में मददगार होगा।

(लेखक सीबीआई के पूर्व निदेशक हैं। डायमंड बुक्स प्रा.लि., नई दिल्ली से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'सफलता का जादू' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+