उत्तर प्रदेश : 400 कछुओं के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तरप्रदेश में इन दिनोम अपराध अपने चरम पर है। जहां आम आदमी अपराध के इस दलदल में धंसता जा रहा है वहीं बेजुबान जानवर भी जुल्म के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला यूपी के जौनपुर शहर का है जहां जिले की पुलिस ने दो महिलाओं सहित वन्यजीवों के तीन तस्करों को 400 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है।

जौनपुर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार रात हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रेलगाड़ी से विक्रम, झझूलन देवी और भोनू देवी (उम्र करीब 45 वर्ष) को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। जौनपुर के जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्र देव ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गये तस्कर कछुओं को बोरियों में भरकर कोलकाता स्थित अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने जा रहे थे । तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया। सभी सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं।

देव ने कहा कि कछुए कहां से लाए गए..इस बारे में पूछे जाने पर तीनों विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। पूछताछ की जा रही है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्यादातर कछुए जिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+