लखनऊ विवि में पढ़ेगी देश की सबसे छोटी छात्रा
सुषमा के अभिभावकों की तरफ से दो महीने पहले दिये गये बीएसएसी में दाखिले के लिए किए गए प्रार्थना पत्र को मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय ने अनुमोदित कर दिया। सुषमा के पिता तेज बहादुर ने संवाददाताओं से कहा कि 'मैं विश्वविद्यालय प्रशासन का बहुत आभारी हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे बेटी अपनी कठिन मेहनत और परिश्रम से एक दिन विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।'
लखनऊ विश्वविद्यालय की अनुमित के बाद सुषमा उसके संबद्ध सी.एम.एस. महाविद्यालय से बी.एस.सी. की पढ़ाई कर पाएगी। हालांकि महाविद्यालय में सुषमा ने पहले ही अस्थाई तौर पर प्रवेश ले लिया था। पिता राज बहादुर ने कहा कि 'महाविद्यालय प्रशासन ने हमसे साफ कह दिया था कि सुषमा तभी बीएससी की परीक्षा में बैठ पाएगी जब विश्वविद्यालय उसे अनुमति देगा। अब जब विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अनुमति मिल गई तो मेरी पुत्री न केवल परीक्षा में बैठ पाएगी बल्कि अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होगी।'
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एस.के. द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा कि हमें सुषमा की तरह हर लड़की को प्रोत्साहित करना चाहिए। सुषमा ने सात की उम्र में 59.33 प्रतिशत अंकों के साथ हाई स्कूल उत्तीर्ण किया था और 62 व प्रतिशत अंकों के साथ इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी।













Click it and Unblock the Notifications